मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,970 नए मामले सामने आये

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,970 नए मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - January 17, 2022 / 08:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

भोपाल, 17 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,970 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,37,893 हो गयी । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में किसी की भी मौत इस बीमारी से नहीं हुई है। हालांकि राज्य में अब तक कुल 10,545 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 1,890 और भोपाल में 1,398 नए मामले सामने आये । उन्होंने बताया कि ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 34,973 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 2,106 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 7,92,375 हो गयी है ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार को 2,24,510 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,77,14,613 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

भाषा दिमो रंजन

रंजन