Madhya Pradesh Road Accident | Photo Credit: IBC24
कन्नौज/देवास: Madhya Pradesh Road Accident मध्यप्रदेश में रविवार को दो अलग अलग सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Madhya Pradesh Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, पहला हादसा कन्नौज में हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके बाद दुकानों में घुसकर पलट गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 बच्चों की ट्रक के नीचे फंसने की आशंका है। घटना के बाद अफरातफरी मई गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मामला छिबरामउ कोतवाली क्षेत्र के भाउलपुर की है।
Dewas Road Accident वहीं दूसरा हादसा देवास जिले में हुई है, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना नेवरी फाटा के पास हुई है।