मप्र : दूसरे समुदाय के व्यक्ति के साथ ‘लिव इन’ में रह रही बहन का सिर काटा

मप्र : दूसरे समुदाय के व्यक्ति के साथ ‘लिव इन’ में रह रही बहन का सिर काटा

मप्र : दूसरे समुदाय के व्यक्ति के साथ ‘लिव इन’ में रह रही बहन का सिर काटा
Modified Date: October 13, 2023 / 06:13 pm IST
Published Date: October 13, 2023 6:13 pm IST

आगर मालवा (मप्र), 13 अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के साथ संबंध रखने के कारण 24 वर्ष की अपनी बहन का कथित तौर पर तलवार से सिर काट दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर बड़ोद पुलिस थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई।

क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक अरविंद सिंह राठौड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि व्यक्ति के पिता चंदर लाल ने पुलिस को सूचित किया कि उनके बेटे बगडू (26) ने उनकी बेटी रेखा (परिवर्तित नाम) की तलवार से हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस दल मौके पर पहुंचा और युवती को मृत पाया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी बहन अपने पति को छोड़कर पिछले दो साल से मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी बहन पर कथित हमला तब किया जब वह अपने माता-पिता से मिलने उनके घर आई थी।

अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली गई है।

भाषा सं दिमो अमित

अमित


लेखक के बारे में