भोपालःMP IAS Transfer:मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। सरकार ने अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला को अब गृह विभाग की कमान सौंपी है। इससे पहले वे सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के साथ मुख्य सचिव कार्यालय के समन्वय का जिम्मा संभाल रहे थे। उनके पास विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार यथावत रहेगा। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी अब शिवशेखर शुक्ला को दी गई है। उन्हें अपर मुख्य सचिव (जीएडी) बनाया गया है। इसके अलावा, आईएएस अरविंद कुमार दुबे को अगले आदेश तक भोपाल में संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।