Mandla Mandir Vivad : मूर्ति स्थापना को लेकर दो समुदायों के बीच भारी तनाव.. पुलिस और प्रशासन ने गाँव में डाला डेरा, जानें क्या है विवाद

मंडला के प्रेमपुर गांव में खेरमाई माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर आदिवासी और OBC समुदाय के बीच गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। जिला प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए मंदिर परिसर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया है।

Mandla Mandir Vivad : मूर्ति स्थापना को लेकर दो समुदायों के बीच भारी तनाव.. पुलिस और प्रशासन ने गाँव में डाला डेरा, जानें क्या है विवाद

Mandla Mandir Vivad / Image Source : IBC24

Modified Date: February 13, 2026 / 11:03 pm IST
Published Date: February 13, 2026 10:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेमपुर गांव में खेरमाई माता मंदिर को लेकर आदिवासी और OBC समुदाय में विवाद।
  • मूर्ति स्थापना के कारण धार्मिक परंपराओं को ठेस पहुँचने का आरोप।
  • मंदिर परिसर को छावनी में बदलकर पुलिस तैनाती की गई।

मंडला: Mandla Mandir Vivad मध्य प्रदेश के मंडला जिले का प्रेमपुर गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। यहाँ खेरमाई माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर आदिवासी और OBC समुदाय के बीच गहरा विवाद पैदा हो गया है। इस पूरे मामले में स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि जिला प्रशासन को मंदिर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है।

क्या है विवाद की जड़?

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला प्रेमपुर गांव का है। आदिवासी समाज का दावा है कि वे पीढ़ियों से इस स्थान पर खेरमाई माता की पूजा अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों से करते आ रहे हैं। MANDALA NEWS  उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष OBC समुदाय ने इसी पवित्र स्थल पर नई मूर्ति की स्थापना कर दी है, जिससे उनकी धार्मिक परंपराओं और दावों को ठेस पहुँची है।

छावनी में बदला गांव

मूर्ति स्थापना की खबर मिलते ही आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया और गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल पूरे गांव में पुलिस तैनात कर दिए है। फ़िलहाल किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस तैनात है। मंदिर परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि दोनों पक्षों के बीच किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके ।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.