Mandla Patwari Sexual Assault News / Image Source : IBC24
मंडला: Mandla Patwari Sexual Assault News मध्य प्रदेश के मंडला जिले से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। एक युवती ने मंडला में पदस्थ एक पटवारी पर शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आकाश पटेल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मंडला जिले में पटवारी के पद पर पदस्थ है। Madhya Pradesh Crime बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी एक ही समुदाय और आसपास के क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों पिछले छह से सात महीनों से संपर्क में थे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसे अपने किराए के कमरे पर बुलाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने कथित रूप से इनकार कर दिया। मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच सामाजिक स्तर पर बैठकों का आयोजन भी हुआ, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। शादी से इनकार के बाद पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई और उसने कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास भी किया। Sexual Abuse News इसके बाद उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है।