Mandla School Timing Change: मध्यप्रदेश के इस जिले में भी स्कूल बंद, इतने दिनों के लिए घोषित किया गया अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Mandla School Timing Change: मध्यप्रदेश के मंडला जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
mandla news/ image source: ibc24
- मंडला में स्कूल बंद
- 8वीं तक छुट्टी घोषित
- गर्मी के कारण फैसला
Mandla School Timing Change: मंडला: मध्यप्रदेश के मंडला जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है।
Mandla School Timing: लू के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला
प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव और लू के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिससे जिलेभर के स्कूलों में छोटे बच्चों की कक्षाएं निर्धारित अवधि तक बंद रहेंगी।
Madhya Pradesh school update: अवकाश के दौरान शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित
हालांकि अवकाश के दौरान शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। इस अवधि में शिक्षक शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करते रहेंगे। जिला प्रशासन के इस फैसले को विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर अहम कदम माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UCC High Level Committee: समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा फैसला, मोहन सरकार ने किया उच्च स्तरीय समिति का गठन, ये रिटायर्ड जज होंगी अध्यक्ष
- Surat Bank Robbery News: दिनदहाड़े SBI बैंक में घुसे इतने हथियारबंद बदमाश, 50 लाख की लूट से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज में जो दिखा…
- Bilaspur High Court Decision On Bhojraj Nag : बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! सांसद भोजराज नाग को मिली बड़ी राहत, EVM में गड़बड़ी के दावों पर कोर्ट ने कही ये बड़ी बात

Facebook


