Reported By: Shubham Malviya
,Mandsaur Fake Milk Factory / Image Source : IBC24
मंदसौर : Mandsaur Fake Milk Factory मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक बार फिर नकली दूध के काले कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। गरोठ क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। खाद्य विभाग ने फैक्ट्री को सील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, बीती शनिवार रात गरोठ थाना पुलिस ने ग्राम चचावदा चौकटिया में संचालित इस अवैध फैक्ट्री को पकड़ा, जहां से करीब 1000 लीटर नकली दूध, यूरिया के बैग और अन्य हानिकारक केमिकल बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस फैक्ट्री का संचालन उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी 23 वर्षीय युवक मनीष द्वारा किया जा रहा था, जो स्थानीय लोगों की मदद से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। MP Food Department Action, अनुमान है कि जब्त किए गए केमिकल और सामग्री से करीब 25 हजार लीटर तक नकली दूध तैयार किया जा सकता था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर इस नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया।
यह नकली दूध आसपास के राजस्थान क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग ने फैक्ट्री को सील कर दिया है और दूध के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। वहीं, आरोपी से पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही गरोठ और शामगढ़ क्षेत्र में भी नकली दूध फैक्ट्री का खुलासा हुआ था, जिसके बाद प्रशासन इस ‘सफेद ज़हर’ के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-