Manish Patel Viral Video: ‘ब्राह्मण लड़की पटाने के बाद..’, वैलेंटाइन डे को लेकर मशहूर कॉमेडियन का वायरल वीडियो, ब्राह्मण समाज ने कर दी ये बड़ी मांग

Ads

Manish Patel Viral Video: ‘ब्राह्मण लड़की पटाने के बाद..’, वैलेंटाइन डे को लेकर मशहूर कॉमेडियन का वायरल वीडियो, ब्राह्मण समाज ने कर दी ये बड़ी मांग

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 11:40 AM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 11:44 AM IST

Manish Patel Brahmin girl Viral Video/Image Source: Manish Patel

HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
  • कलाकार मनीष पटेल फिर विवादों में
  • वायरल वीडियो ने भड़का ब्राह्मण समाज

रीवा: Manish Patel Viral Video: अपनी कॉमेडी और देसी अंदाज़ के वीडियो से सोशल मीडिया पर पहचान बना चुके रीवा के कलाकार मनीष पटेल एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार मामला किसी हल्के-फुल्के मज़ाक का नहीं, बल्कि एक विशेष समाज की भावनाओं को आहत करने से जुड़ा है।

रीवा के कलाकार मनीष पटेल फिर विवादों में!  (Manish Patel Rewa Video)

विवाद की शुरुआत वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) से ठीक पहले मनीष पटेल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो से हुई। वीडियो का कथित शीर्षक ‘ब्राह्मण लड़की पटाने के बाद’ बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही ब्राह्मण समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। समाज के प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर किसी विशेष जाति या समाज की महिलाओं को निशाना बनाना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित होता है।

वायरल वीडियो ने भड़का ब्राह्मण समाज (Manish Patel Controversy Rewa)

Manish Patel Viral Video: लोगों का आरोप है कि इस तरह का कंटेंट समाज को बांटने और भावनाओं को आहत करने वाला है। विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर मनीष पटेल के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने वीडियो हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। वहीं कुछ सामाजिक संगठनों ने इस मामले में प्रशासन से संज्ञान लेने की अपील भी की है। फिलहाल मनीष पटेल की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन जिस तरह सोशल मीडिया पर विरोध तेज़ हो रहा है, उससे आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

यह भी पढ़ें

"Manish Patel Rewa Video" क्यों विवादित हुआ?

वीडियो में कथित रूप से ब्राह्मण समाज की महिलाओं को निशाना बनाया गया, जिससे समाज में आक्रोश फैल गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

"Manish Patel Controversy Rewa" में लोगों की प्रतिक्रिया क्या रही?

सोशल मीडिया और ब्राह्मण समाज के लोगों ने वीडियो हटाने और माफी मांगने की मांग की है। कुछ सामाजिक संगठन प्रशासन से संज्ञान लेने की अपील भी कर चुके हैं।

"Manish Patel Viral Video Rewa" पर प्रशासन की क्या स्थिति है?

अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई की सूचना नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ने के कारण मामला गंभीर माना जा रहा है।