Jagdalpur Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo
Jagdalpur Road Accident News: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के (Jagdalpur Road Accident News) लिए भेजा गया है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गयी थी।
Jagdalpur Road Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा जगदलपुर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के मेंद्री घूमर मोड़ पर हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक मोड़ पर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर सका। इसी वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। (Jagdalpur Road Accident News) इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Jagdalpur Road Accident News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मारडूम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से (Jagdalpur Road Accident News) घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस की टीम ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग गरियाबंद जिले के रहने वाले हैं और जगदलपुर घूमने आए थे।
इन्हे भी पढ़ें:-