मध्य प्रदेश में भूकंप के मामूली झटके

Ads

मध्य प्रदेश में भूकंप के मामूली झटके

  •  
  • Publish Date - February 24, 2022 / 04:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

इंदौर, 24 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बृहस्पतिवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इनसे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के ट्वीट के मुताबिक, भूकंप इंदौर से करीब 125 किलोमीटर दूर पश्चिमी निमाड़ अंचल में बृहस्पतिवार तड़के चार बजकर 53 मिनट पर आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई।

इस बीच, बड़वानी के जिलाधिकारी शिवराज सिंह वर्मा ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ से कहा, ‘‘हमें पता चला है कि सेंधवा कस्बे में कई लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। हालांकि, इससे जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।’’

भाषा

हर्ष

पारुल

पारुल