Pritam Lodhi Controversy: बीजेपी विधायक के विवादित बयान से नाराज हुई हाईकमान, प्रदेश संगठन से मांगी घटना की जानकारी

MLA Pritam Lodhi Son News: बीजेपी विधायक के विवादित बयान से नाराज हुई हाईकमान, प्रदेश संगठन से मांगी घटना की जानकारी

Pritam Lodhi Controversy: बीजेपी विधायक के विवादित बयान से नाराज हुई हाईकमान, प्रदेश संगठन से मांगी घटना की जानकारी

Pritam Lodhi Controversy | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 22, 2026 / 12:47 pm IST
Published Date: April 22, 2026 12:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर बीजेपी आलाकमान नाराज
  • पार्टी ने प्रदेश संगठन से पूरी रिपोर्ट तलब की
  • विधायक के बेटे दिनेश लोधी पर थार से 5 लोगों को टक्कर मारने का केस दर्ज

भोपाल: Pritam Lodhi Controversy मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल से इस वक्त बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके विवादित बयानबाजी से प्रदेश की राजनीति गरमागई है। अब भाजपा हाईकमान भी उनके इस बयान से नाराज हो गई है।

बीजेपी आलाकमान ने जताई नाराजगी

Pritam Lodhi Controversy इस संबंध में पार्टी ने प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब किया है और पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश संगठन से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी केंद्र को भेजी। पार्टी का स्पष्ट मत है कि विधायक की अनावश्यक बयानबाजी के चलते मामला बढ़ा और इससे सरकार व संगठन दोनों की छवि को नुकसान पहुंचा है। इसी के चलते आलाकमान ने निर्देश दिए हैं कि फिलहाल इस मुद्दे पर किसी भी तरह की सार्वजनिक टिप्पणी न की जाए।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मामला 16 अप्रैल की है, जहां बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने बीते 16 अप्रैल को अपनी थार से 5 लोगों को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था कि मेरा बेटा या परिवार से पहले जनता सर्वोपरि है। जिसके बाद इस मामले में करैरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और बाद में उन्हें पूछताछ के लिए थाने भी बुलाया गया था।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।