Mohan Cabinet Meeting Today: आज होगी मोहन कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेंगी मुहर
Mohan Cabinet Meeting Today: आज होगी मोहन कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेंगी मुहर
Mohan Cabinet Meeting Today | Photo Credit: IBC24
- बैठक में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी
- कई विभागीय योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी दी जाएगी
- किसानों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े बड़े फैसले लिए जाएंगे
भोपाल: Mohan Cabinet Meeting Today मध्यप्रदेश में एक बार फिर सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बैठक सुबह 10 बजे मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेंगी।
7 अप्रैल को हुई थी बैठक
Mohan Cabinet Meeting Today आपको बता दें कि इससे पहले 7 अप्रैल को मोहन कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई थी। बैठक के दौरान सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से मंथन हुआ।
इन फैसलों पर लगी मुहर
- बैठक में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर चर्चा की गई है। 8 से 14 अप्रैल तक सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी प्रभारी मंत्रियों को सीएम मोहन यादव ने आयोजन की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए हैं। 14 अप्रैल को राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड जिले में होगा।
- बैठक में संत रविदास जयंती को लेकर भी योजना बनाई गई है। 31 मार्च 2027 तक एक विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
- गेहूं खरीदी 9 अप्रैल से शुरू हो रही है पहले छोटे किसानों से गेहूं खरीदी होगी फिर बड़े किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।
- इस साल 78 लाख मेट्रिक टन गेहूं खरीदी की अनुमति केंद्र सरकार ने दी थी ,केंद्र से खरीदी की लिमिट बढ़ाने का आग्रह किया है।
- इटारसी बैतूल टाइगर कॉरिडोर 4 लेन की अनुमति केंद्र सरकार से मिली है।
- यूपी के झांसी और एमपी के ओरछा के 4 लेन को मंजूरी मिली है।
- यह सौगात केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दी गई है कैबिनेट ने उनका आभार माना है।
- बैठक मेंमंदसौर के गांधी सागर बांध से भानपुरा तहसील के कोतमा तक लिफ्ट इरीगेशन परियोजना को भी स्वीकृति दे दी गई है।
- मंदसौर के गांधी सागर बांध से भानपुरा तहसील के कोतमा तक लिफ्ट इरीगेशन परियोजना को स्वीकृति।
- वित्तीय परीक्षण एवं शोध संस्थान मप्र में 7 शालाएं चल रही है इनका एकीकरण कर भोपाल की प्रशासन अकादमी में किया जाएगा। जिसमें वित्तीय प्रबंधन की ट्रेनिंग अधिकारियों और कर्मचारियों को दी जायेगी।
- किसानों के लाभ चना और मसूर के उपार्जन का कैबिनेट ने फैसला लिया है। इसके लिए 3174 करोड़ रु की स्वीकृति दी है चना 5875 और मसूर का 7000 रु एमएसपी है। केंद्र सरकार के अनुमोदन पर यह कार्य होगा।
- दिल्ली में उच्च शिक्षा ले रहे अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को 10 हजार रु प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन हवाई पट्टी को उड़ान योजना में शामिल किया गया है केंद्र सरकार द्वारा एयरपोर्ट निर्माण किया जाएगा इसके लिए जमीन अधिग्रहण के लिए 590 करोड़ रु की स्वीकृति दी गई है इसका अनुमोदन कैबिनेट ने किया है।
- वाणिज्यिक कर विभाग की 8 योजनाओं की निरंतरता को कैबिनेट की मंजूरी।
- शिक्षा विभाग की 4 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की निरंतरता को कैबिनेट की मंजूरी।
- चना का 25% और मसूर का 100% उपार्जन किया जाएगा मंडी शुल्क भी माफ किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़े:-
- हैदराबाद के स्टेडियम में अभिषेक शर्मा का ‘हाहाकार’.. महज इतने गेंदों में जड़ दिया तूफानी शतक, पस्त हुई दिल्ली की टीम
- क्या आपके पास है UDID कार्ड? तो अब ट्रेन में कोई नहीं छीन पाएगा आपकी सीट, रेलवे ने दिव्यांगों को दिया बड़ा अधिकार
- Vande Bharat: खरगे का बयान, मचा सियासी घमासान, कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम को लेकर दिया विवादित बयान, फिसली जुबान या है कोई सोची समझी साजिश?

Facebook


