Morena Bhains Chori News: मध्यप्रदेश के तो डकैत भी गजब हैं..! बंदूक की नोक पर इतने भैसों को ले उड़े बदमाश, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

Morena Bhains Chori News: मध्यप्रदेश के तो डकैत भी गजब हैं..! बंदूक की नोक पर इतने भैसों को ले उड़े बदमाश, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

Morena Bhains Chori News: मध्यप्रदेश के तो डकैत भी गजब हैं..! बंदूक की नोक पर इतने भैसों को ले उड़े बदमाश, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

MORENA NEWS/ image source: ibc24

Modified Date: April 30, 2026 / 04:54 pm IST
Published Date: April 30, 2026 4:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बंदूक की नोक पर भैंस लूट
  • 67 भैंसें, 70 लाख का नुकसान
  • चरवाहे को बनाकर रखा बंधक

Morena Bhains Chori News: मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना में बदमाशों ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया है जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जताबर गांव के पास नहर किनारे चरवाही कर रहे एक चरवाहे को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया गया और उसकी 67 भैंसों को लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने इस पूरी वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। बंदूक की नोक पर चरवाहे को काबू में कर लिया गया, जिससे वह किसी को सूचना तक नहीं दे सका और बदमाश आराम से भैंसों को हांककर जंगल की ओर ले गए।

Morena News: करोड़ के आसपास का नुकसान पहुंचाया

इस पूरी घटना को “भैंसों की डकैती” कहा जा रहा है, क्योंकि जिस तरह से बड़ी संख्या में बदमाशों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। जानकारों के मुताबिक, अगर ये सभी भैंसें अच्छी ब्रीड और डेयरी उत्पादन वाली थीं, तो उनकी कीमत 70 लाख रुपये से कम नहीं आंकी जा सकती। यानी बदमाशों ने एक ही वारदात में लाखों नहीं बल्कि सीधे करोड़ के आसपास का नुकसान पहुंचाया है। घटना के बाद चरवाहे ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

MP News: पुलिस जंगलों में भैंसों की तलाश में जुटी

बंदूक की नोक पर चरवाहे को काबू में कर लिया गया, जिससे वह किसी को सूचना तक नहीं दे सका और बदमाश आराम से भैंसों को हांककर जंगल की ओर ले गए। फिलहाल पुलिस और फरियादी दोनों ही जंगलों में भैंसों की तलाश में जुटे हुए हैं। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है और संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।