MP BJP Candidates Name
भोपाल : मध्यप्रदेश में चुनावी रण अब अपने चरम पर है। सभी दलों ने लगभग अपने सभी पत्ते खोल दिए है। वही उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब बड़े नेताओं का प्रदेश दौरा भी शुरू हो चुका है। खासकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मध्यप्रदेश को जीतने अपनी पूरी ताकत से जुटे हुए है।
बात अगर पिछले चुनाव की करे तो पिछली बार के हालात काफी अलग थे। चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया था और कमलनाथ को सीएम बनाया गया था। लेकिन सिंधिया की नाराजगी की वजह से यह सरकार नहीं टिक पाई और उन्होंने अपने 18 समर्थक विधायकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नतीजा यह हुआ कि कमलनाथ को कुर्सी छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन सीटों पर हुए उपचुनाव में सिंधिया समर्थक फिर से जीतकर आये और एक बार फिर से एमपी में कमल खिल उठा। तब भाजपा ने ज्यादातर सिंधिया समर्थक विधायकों को मंत्री भी बनाया और उनका काफी मान सम्मान भी किया लेकिन क्या इस बार भाजपा ने उन विधायकों का ख्याल रखा? यह बड़ा सवाल है।
इन्होने दिया था इस्तीफा
ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, जसपाल सिंह जज्जी, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, ओपीएस भदौरिया, मुन्ना लाल गोयल, रघुराज सिंह कंसाना, कमलेश जाटव, बृजेंद्र सिंह यादव, सुरेश धाकड़, गिर्राज दंडौतिया, रक्षा संतराम सिरौनिया, रणवीर जाटव, जसवंत जाटव ने इस्तीफे दिए थे।
2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ जो नेता बीजेपी में शामिल हुए थे उनमें से मुन्नालाल गोयल, ओपीएस भदौरिया, रक्षा संतराम सिरौनिया, जसवंत जाटव और रणवीर जाटव को टिकट नहीं दिया है। वहीं, सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हुए 13 नेताओं को फिर से टिकट दिया गया है। बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ग्वालियर-चंबल के बाहर भी सिंधिया समर्थक नेताओं को टिकट दिया है।