MP Congress Protest: विधानसभा सत्र शुरू होते ही मचा घमासान, परिसर के बाहर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, इस मुद्दे को लेकर सरकार से मांगा जवाब
MP Congress Protest: विधानसभा सत्र शुरू होते ही मचा घमासान, परिसर के बाहर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, इस मुद्दे को लेकर सरकार से मांगा जवाब
MP Congress Protest | Photo Credit: AI
- कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- खाद-बीज की कमी और मुआवजा को लेकर उतरे सकड़ों पर
- विधानसभा परिसर में नारेबाजी
भोपाल: MP Congress Protest आज से मध्यप्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र का आगाज हो चुका है। सत्र के पहले दिन कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला है। कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में खाद संकट, सरकारी खरीदी में कथित अनियमितताओं और किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलने के मुद्दे पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर के बाहर स्थित गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठे और प्रदेश में खाद-बीज की समस्या को लेकर सरकार को घेरा।
MP Congress Protest प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने अपने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसानों से बड़े-बड़े वादे कर वोट तो कर दिए लेकिन अब उनकी समस्याओं के प्रति सरकार पूरी तरह बेपरवाह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।
कांग्रेस ने मांग की है कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए और कृषि संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। विधानसभा सत्र के पहले दिन हुए इस प्रदर्शन से राजनीतिक माहौल गर्म रहा।
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Congress MLAs stage a protest against the state government over issues relating to farmers at the State Assembly premises pic.twitter.com/6GbJNiWk2N
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 20, 2026
इन्हें भी पढें:-
- FIFA World Cup 2026 Final Highlights: मेस्सी का सपना टूटा, अर्जेंटीना को हराकर बना विश्व चैम्पियन बना स्पेन, ये दिग्गज रहा मैच का हीरो
- IND vs ENG 3rd ODI Highlights: लॉर्ड्स में टीम इंडिया की करारी हार, काम नहीं आई हिटमैन की पारी, इंग्लैंड ने इतने रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
- MP BJYM District President List: MP के इन जिलों में नए भाजयुमो अध्यक्षों का ऐलान, 6 जिलों के महामंत्री भी घोषित, जानिए कहां-किसे मिली कमान

Facebook


