Datia By Election 2026: दतिया उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को होगी वोटिंग… जानिए कब आएगा रिजल्ट?

Ads

Datia By Election 2026: निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है। 3 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 03:05 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 03:11 PM IST

Datia By Election 2026/Photo Credit: AI Image

HIGHLIGHTS
  • निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है
  • 6 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी, 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी
  • कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी

Datia By Election 2026: निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव (MP By Election) की घोषणा कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, दतिया विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी होगी। उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

दतिया में उपचुनाव की घोषणा

  • 6 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी
  • 13 जुलाई तक नामांकन कर सकेंगे
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख 16 जुलाई
  • 30 जुलाई को होगी वोटिंग
  • 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट

 

विधायक की सदस्यता खत्म होने से खाली हुई सीट

Datia By Election 2026 दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती (Congress MLA Rajendra Bharti) को दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक पुराने सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी। इसके बाद दतिया सीट रिक्त घोषित कर दी गई थी। राजेंद्र भारती ने 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराया था।

 

ये भी पढ़ें

दतिया विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग कब होगी?

30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा।

मतगणना और नतीजे कब आएंगे?

अगस्त को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नामांकन कब तक भरे जा सकेंगे?

उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

दतिया सीट खाली क्यों हुई?

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद सीट रिक्त घोषित की गई।

अधिसूचना कब जारी होगी?

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई को अधिसूचना जारी की जाएगी।