MP Guest Teacher News Today: प्रदेश की अतिथि शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब सत्र में मिलेंगे 10 छुट्टियां, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, जानिए नए नियम
MP Guest Teacher News Today: प्रदेश की अतिथि शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब सत्र में मिलेंगे 10 छुट्टियां, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, जानिए नए नियम
MP Guest Teacher News Today: प्रदेश की अतिथि शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब सत्र में मिलेंगे 10 छुट्टियां, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, जानिए नए नियम /image: AI Generated
भोपाल। MP Guest Teacher News Today: मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों को मोहन सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है। अब अतिथि शिक्षकों को भी सत्र के दौरान आकस्मिक अवकाश (CL) की सुविधा मिलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों को पूरे सत्र में कुल 10 आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। खुद स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इस फैसले के बाद से सीधे 90 हजार शिक्षकों को फायदा होगा। अतिथि शिक्षक सत्र के दौरान उपलब्ध अवकाश में से एक बार में अधिकतम 3 CL ले सकेंगे।
स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह (Education Minister Uday Pratap Singh) ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि- मुख्यमंत्री डॉ सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के अतिथि शिक्षकों के हित में स्कूल शिक्षा विभाग का एक और महत्वपूर्ण निर्णय। अतिथि शिक्षकों (MP Guest Teacher News Today) को उनकी कार्य-सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सत्र के दौरान कुल 10 आकस्मिक अवकाश (CL) प्रदान करने का निर्णय लिया है।’
एक बार में अधिकतम 3 CL ले सकेंगे
MP Guest Teacher News Today अतिथि शिक्षक साथियों को कार्यभार ग्रहण करते ही 1 दिवस की CL पात्रता होगी। साथ ही प्रत्येक 30 दिवस का कार्य पूर्ण होने पर 1 अतिरिक्त CL अर्जित होगी। अतिथि शिक्षक सत्र के दौरान उपलब्ध अवकाश में से एक बार में अधिकतम 3 CL ले सकेंगे।
उन्होंने आगे लिखा कि स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनके कार्य परिवेश को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने हेतु विभाग को निर्देशित किया गया है।
अतिथि शिक्षकों को #आकस्मिक_अवकाश की सुविधा
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में प्रदेश के अतिथि शिक्षकों के हित में स्कूल शिक्षा विभाग का एक और महत्वपूर्ण निर्णय
अतिथि शिक्षकों को उनकी कार्य-सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सत्र के दौरान कुल 10…
— Uday Pratap Singh (@udaypratapmp) July 25, 2026
ये भी पढ़ें

Facebook


