MP News: ‘तू जादू-टोना करती है’.. कहकर 6 लोगों ने की 60 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस से बचने लाश को यहां लगाया ठिकाने
6 लोगों ने की 60 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस से बचने लाश को यहां लगाया ठिकाने, MP News: Woman murdered on suspicion of witchcraft in Mandla

Delhi Crime News/Image Source- IBC24 File Photo
देवेंद्र कुमार, मंडलाः MP News : 21वीं सदी के इस युग में दुनिया चांद और अंतरिक्ष पर घर बनाने की तैयारी कर रही है तो दूसरी ओर भारत के अंदरुनी गांवों में अंधविश्वास अभी भी हावी है। ग्रामीण इलाकों के रहवासी आज भी जादू-टोना जैसे अंधविश्वास को मानते हैं। इस चक्कर में कई लोगों की हत्या तक हो जाती है। ऐसा ही एक मामला अब मध्यप्रदेश के मंडला जिले से सामने आया है। यहां जादू-टोने के शक पर एक 60 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतिका के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिले के मोतीनाला थाना इलाके का है। यहां 6 लोगों ने मिलकर जादू टोने के शक पर एक 60 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है। हत्यारों ने न सिर्फ इंट पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या की बल्कि शव को घटना स्थल से 40 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो हमने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि हत्या की वारदात के पहले गांव के 6 लोग शराब के नशे में मृतिका से वाद विवाद कर रहे थे और कह रहे थे कि तो जादू टोना करती है।
एसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर जब उक्त ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उक्त 6 ग्रामीणों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और इन आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि मोतीनाला थाना पुलिस ने मृतिका के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP News: Woman murdered on suspicion of witchcraft in Mandla
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm