MP Rajya Sabha Chunav Update: MP में रद्द हो जाएगा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन? इस मामले की जानकारी छिपाने के लगे आरोप, विधानसभा में भारी हंगामा

MP में रद्द हो जाएगा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन? इस मामले की जानकारी छिपाने के लगे आरोप, MP Rajya Sabha Chunav Update Minakshi Natrajan

MP Rajya Sabha Chunav Update: MP में रद्द हो जाएगा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन? इस मामले की जानकारी छिपाने के लगे आरोप, विधानसभा में भारी हंगामा
Modified Date: June 10, 2026 / 12:30 am IST
Published Date: June 9, 2026 4:13 pm IST

भोपाल: MP Rajya Sabha Chunav Update: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान राजनीतिक हलचल तेज हो गई। कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आपत्ति दर्ज कराई है।

MP Rajya Sabha Chunav Update: जानकारी के अनुसार भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को लेकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति प्रस्तुत की है। भाजपा का आरोप है कि तेलंगाना में दर्ज एक प्रकरण से संबंधित जानकारी नामांकन पत्र में नहीं दी गई है। भाजपा ने इसे नियमों के उल्लंघन का मामला बताते हुए नामांकन की वैधता पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट की कोर्ट में कारपोरेटर ए श्रीलता ने एक याचिका मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ़ दायर की है। आरोप है कि शिव कुमार रेड्डी नाम के व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की और उसको मीनाक्षी ने संरक्षण दिया। इस मामले में BNS की धारा 356 ,61,45 और अन्य धाराओं में मुकदमें की मांग की गई है। कोर्ट ने मीनाक्षी को नोटिस भी दिया है, जो उन्होंने अपने शपथ पत्र में नहीं लिखा है।

वहीं, भाजपा की आपत्ति के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी विधानसभा पहुंचा और निर्वाचन प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की आपत्ति को राजनीतिक प्रेरित बताते हुए कहा कि प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का पालन किया गया है। मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जा रही है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा दोनों पक्षों के तर्कों और प्रस्तुत दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नामांकन पत्रों की वैधता को लेकर अंतिम निर्णय सामने आएगा। राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं और अब सबकी नजर निर्वाचन अधिकारी के फैसले पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।