MP Shram Vibhag Budget 2026: मजदूरों के हित में बड़ा कदम, श्रम विभाग के लिए इतने करोड़ रुपए का प्रावधान, वित्त मंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
MP Shram Vibhag Budget 2026 में श्रम विभाग के लिए 1335 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना है। जन धन, सुरक्षा बीमा और जीवन ज्योति बीमा योजनाओं में करोड़ों लोग जुड़ चुके हैं।
MP Shram Vibhag Budget 2026
- श्रम विभाग के लिए 1335 करोड़ रुपये
- सरकार का लक्ष्य – हर हाथ को काम
- राज्य में 4.61 करोड़ से अधिक जन धन खाते
भोपाल: MP Shram Vibhag Budget 2026 मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए आम बजट पेश हो गया है। बुधवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बतौर वित्त मंत्री यह Madhya Pradesh Budget 2026 पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।
MP Labour Department Budget 2026: श्रम विभाग के लिए 1335 करोड़ रुपये का प्रावधान
MP Shram Vibhag Budget 2026 वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा- सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए श्रम विभाग के लिए 1335 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान प्रस्तावित किया है। इस बजट का उद्देश्य मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों और गरीब वर्ग को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना है।
PM Jan Dhan Yojana MP Data: 4.61 करोड़ खाते
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक राज्य में 4 करोड़ 61 लाख से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं। इससे बड़ी संख्या में लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है।
PM Suraksha Bima Yojana MP: 3.64 करोड़ पंजीयन
वहीं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में अब तक 3 करोड़ 64 लाख लोगों का पंजीयन हो चुका है। इस योजना के तहत दुर्घटना की स्थिति में बीमा सुरक्षा दी जाती है।
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana MP: 1.54 करोड़ लाभार्थी
इसके अलावा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से भी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। इस योजना में अब तक 1 करोड़ 54 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीयन कराया है, जिससे उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है।
इन्हें भी पढ़े:-
- D.Ed Candidates Protest in Raipur: आधी रात शिक्षा मंत्री के बंगले पर पहुंच गए छत्तीसगढ़ के D.Ed अभ्यर्थी! इस मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- शह मात The Big Debate: गांवों का विधान ही संविधान! धर्म प्रचारकों की नो एंट्री पर सुप्रीम मुहर, क्या इस निर्णय से धर्मांतरण में आ रही कमी?
- Vande Bharat: बिरनपुर हिंसा मामले में 17 आरोपी बरी, प्रदेश में खुला सियासत का नया मोर्चा, भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Facebook


