लंदन, आठ सितंबर (एपी) ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक स्थित इजराइली बस्तियों से आने वाले सामानों पर मंगलवार को यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया कि बस्तीवासी फलस्तीनियों का ‘‘जातीय सफाया’’ कर रहे हैं।
ब्रिटेन सरकार ने यह भी कहा कि इन इजराइली बस्तियों से आने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने में फ्रांस और कनाडा भी उसका साथ देंगे।
विदेश मंत्री एड मिलिबैंड ने कहा कि ये देश एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल और स्वीडन ने ‘‘भविष्य में और कदम उठाने में समर्थन’’ देने का वादा किया है।
उन्होंने कहा कि नीदरलैंड, आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन और नॉर्वे ने या तो इन बस्तियों से आने वाली वस्तुओं पर पाबंदी लगा दी है या ऐसा करने की प्रक्रिया में हैं।
एपी
सुभाष दिलीप
दिलीप