Tikamgarh News: घर के बाहर खेल रहा था मासूम… तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान, दिल दहला देगी ये खबर

Ads

Tikamgarh News: घर के बाहर खेल रहा था मासूम… तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान, दिल दहला देगी ये खबर

Tikamgarh News/Image Credit:IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • बड़ागांव धसान के वार्ड नंबर 15 में एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
  • घर के बाहर खेलते समय पानी से भरी हौदी में गिरने से हुआ हादसा
  • परिवार में मातम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

Tikamgarh News: टीकमगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, बड़ागांव धसान नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 में शनिवार को एक वर्षीय मासूम की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेलते समय हौदी में गिर गया था। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिजन सदमें में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र लोधी का एक वर्ष एक माह का बेटा दक्ष घर के बाहर खेल (Tikamgarh News) रहा था। परिवार के सदस्य घर के कामों में व्यस्त थे और बच्चे पर ध्यान नहीं दे पाए। इसी दौरान दक्ष खेलते-खेलते घर के बाहर बनी पानी से भरी हौदी के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। जब परिवार का एक सदस्य पानी लेने के लिए हौदी के पास गया, तो दक्ष का शव पानी में तैरता हुआ मिला। परिजन तुरंत बच्चे को बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे के दादा गोविंद लोधी ने बताया कि घटना के दिन परिवार (Tikamgarh News) माता पूजन की तैयारी में था। बच्चे की मां प्रसाद बनाने में व्यस्त थी, जबकि घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कामों में लगे थे। इस दौरान किसी का ध्यान दक्ष पर नहीं गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें

यह घटना कहाँ हुई है?

यह घटना मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 में हुई है।

बच्चे की मौत कैसे हुई?

एक वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेलते समय पानी से भरी हौदी (टंकी) में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।

घटना के समय परिवार कहाँ था?

परिवार के सदस्य घर के कामों और माता पूजन की तैयारी में व्यस्त थे, इसी दौरान बच्चा अकेला खेल रहा था।

क्या पुलिस ने मामला दर्ज किया है?

हाँ, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चे को अस्पताल कब ले जाया गया?

परिजनों ने तुरंत बच्चे को बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।