MP visit of Union Home Minister Amit Shah
MP visit of Union Home Minister Amit Shah : भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा ने तैयारियों तेज कर दी हैं। अगर भाजपा का देखा जाए तो भाजपा ने नई योजनाओं और विकास यात्रा के जरिए जनता तक पहुंचने का काम किया है तो वहीं कांग्रेस ने महंगाई और रोजगार का मुद्दा छेड़ लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अभी तैयारियों के नाम पर सिर्फ जुब्लेबाजी ही की है।
MP visit of Union Home Minister Amit Shah : प्रदेश में आदिवासियों को साधने के लिए बीजेपी का बड़ा दांव चल रही है। इसी कड़ी में कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एमपी दौरा हो रहा है। वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एमपी के सतना जिले में कोल समाज के बड़े सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में विंध्य, महाकौशल के कोल समुदाय के करीब एक लाख लोग शामिल होंगे।
read more: सिल्वर कलर के आउटफिट में एक्ट्रेस लगी ‘अप्सरा’, तस्वीरें देखकर झूम उठा फैंस का दिल
प्रदेश में पहली बार कोल समुदाय के लिए महासम्मेलन हो रहा है। सतना में आयोजित कोल समाज सम्मेलन के बहाने बीजेपी विन्ध्य के राजनीतिक समीकरणों को साधने में जुटी है। वंही अमित शाह कल मध्य प्रदेश के 14 वे सरकारी मेडिकल कॉलेज का सतना में लोकार्पण करेंगे, प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इसे प्रदेश के लिए बड़ी सौगात बताया है!