Madhya Pradesh Weather Update
Madhya Pradesh Weather Update : जबलपुर। मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। सूबे के अधिकांश हिस्सों में हो रही जोरदार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इसकी वजह से कई जिलों में बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। मौसम विभाग का कहना है कि सूबे में अभी दो दिनों तक मौसम खराब रहेगा। IMD ने 15 और 17 सितंबर को सूबे के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है।
Madhya Pradesh Weather Update : वहीं महाकौशल अंचल में भी हो रही बारिश के कारण इस सीजन में चौथी बार नर्मदा पर बने बरगी बांध के 13 गेटों को खोला गया है। बरगी बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा और बांध में जलस्तर अधिकतम ऊंचाई से ऊपर जाने के कारण बांध प्रबंधन ने पहले 7 और फिर 6, कुलमिलाकर 13 गेटों को खोला है। 13 गेटों के खुलने के बावजूद भी बांध के पूरे 21 गेटों से पानी ओवर फ्लो हो रहा है।
बांध प्रबंधन के अनुसार 13 गेटों से 3288 घन मीटर पानी की प्रति सेकंड निकासी की जा रही है। वहीं बांध के गेट खुलने के कारण नर्मदा के निचले तटीय इलाकों में जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और नर्मदा के घाटों से दुकानों को ऊपर शिफ्ट कराया है।