Reported By: Atul Tiwari
,Maharashtra Dhule Road Accident/ image source: ibc24 archive
Narmadapuram Road Accident News: नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक भीषण हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। । इस हादसे के बाद यातयात व्यवस्था भी बाधित हुई। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था को सुगम करने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा देर रात माखननगर थाना क्षेत्र के आचलखेड़ा गांव के पास हुआ है। (Narmadapuram Road Accident News) यहाँ ट्राली में एक तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग बुधनी से बारात से लौट रहे थे।
Narmadapuram Road Accident News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। (Narmadapuram Road Accident News) पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, पांचों मृतक माखननगर के महेंद्रवाढ़ी के रहने वाले थे।
नर्मदापुरम : ट्रॉली में पीछे से जा घुसी कार, सड़क हादसे में 5 लोगों की मौT https://t.co/SoQo1UvgWH
— IBC24 News (@IBC24News) April 27, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-