भोपाल: Amit Shah Visit Neemuch: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश दौरे का आज दूसरा दिन है। अपने प्रवास के दौरान वे नीमच में आयोजित CRPF (केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल) के 86वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
Amit Shah Visit Neemuch: यह आयोजन CRPF के ग्रुप सेंटर नीमच में बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी समारोह में शामिल होंगे। समारोह की सबसे विशेष झलक होगी CRPF की 8 टुकड़ियों द्वारा आयोजित परेड जिसमें बल की वीरता, अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन किया जाएगा।
Amit Shah Visit Neemuch: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दौरान वीरता पदकों के लिए चयनित जवानों को सम्मानित करेंगे। ये पुरस्कार उन जवानों को प्रदान किए जाएंगे जिन्होंने अपने अदम्य साहस और सेवा-भाव से देश की सुरक्षा में विशेष योगदान दिया है। इसके अलावा अमित शाह शहीद जवानों के परिजनों, परेड कमांडरों और अन्य जवानों के साथ भी संवाद करेंगे। इस संवाद का उद्देश्य जवानों के अनुभवों को जानना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके योगदान को सम्मान देना है।