भोपालः MP IAS Posting: मध्यप्रदेश कैडर के वर्ष 2025 बैच के 8 आईएएस अधिकारियों को राज्य सरकार ने जिलों में पदस्थ कर दिया है। सभी अधिकारियों को परिवीक्षाधीन अवधि के तहत सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। ये सभी अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद फील्ड में अपनी पहली जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासनिक अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से इन्हें विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।
MP IAS Posting: मिली जानकारी के अनुसार आयुषी बसंत को झाबुआ, आशी शर्मा को धार, माधव अग्रवाल बड़वानी, सौम्या मिश्रा को सिंगरौली, श्लोक वाइकर को कटनी जिले में पोस्ट किया गया है