ऑनलाइन सेक्स रेकैट का भंडाफोड़ ! 3 राज्यों की 6 लड़कियां और 3 दलाल गिरफ्तार, ऐसे होती थी डीलिंग

फिर हुआ ऑनलाइन सेक्स रेकैट का भंडाफोड़, 3 राज्यों की 6 लड़कियां और 3 दलाल गिरफ्तार, ऐसे होती थी डीलिंग

ऑनलाइन सेक्स रेकैट का भंडाफोड़ ! 3 राज्यों की 6 लड़कियां और 3 दलाल गिरफ्तार, ऐसे होती थी डीलिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 21, 2021 1:24 am IST

Online sex racket busted Indore

इंदौर। इंदौर में सेक्स रैकेट से जुड़ी 6 और लड़कियों, 3 दलालों को पकड़ा गया है। लड़कियां दिल्ली, वाराणसी (UP), महाराष्ट्र और ओडिशा की रहने वाली हैं। इंदौर के महालक्ष्मी नगर के एक फ्लैट में देह व्यापार चल रहा था। एस्कॉर्ट सर्विस की तीन वेबसाइट्स पर डील होने के बाद लड़कियों को कस्टमर्स के बताए पते पर भेजा जाता था। तीन दिन पहले मंगलवार को भी गुरुग्राम और रायसेन की दो लड़कियों को भी स्कीम-114 से पकड़ा गया था। इनकी भी बुकिंग ऑनलाइन होती थी।

read more:बेहतर बल्ले, छोटे मैदान से गेंदबाज ‘वर्चुअल गेंदबाजी मशीन’ बन रहे हैं : चैपल
लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक इससे पहले सेक्स रैकेट से जुड़े नीरज चौधरी, प्रमोदसिंह, शिवम वर्मा, केशवसिंह और इमरान को पकड़ा गया था। इन्होंने बताया था कि एस्कोर्ट सर्विस की तीन वेबसाइट हैं। इन पर लड़कियों की बुकिंग होती है। इंदौर में ऐसे कई दलाल हैं, जो फ्लैट और होटल्स में लड़कियां सप्लाई करते हैं।

read more:साक्षी महराज के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र भी बोले, ‘दोबारा लागू हो सकते हैं कृषि कानून’
पुलिस ने पहले पकड़े जा चुके नीरज से एक वेब साइट के जरिए साथी दलाल मोहम्मद यमन उर्फ समीर से संपर्क करवाया। पुलिस का जवान ग्राहक बनकर महालक्ष्मी नगर स्थित समीर के फ्लैट में गया। पीछे से बाकी की टीम ने भी छापा मार दिया। यहां से मयूर पुत्र शंकर काटरे निवासी परदेशीपुरा, मोहम्मद यमन उर्फ समीर पुत्र अखलाक अहमद निवासी सौर्य विहार लखनऊ और मोहम्मद सालाहा पुत्र मोहम्मद परवेज निवासी फिरोजाबाद को 6 लड़कियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

read more:आवास खरीदने पर मिलेगी डेढ़ लाख तक की सब्सिडी, नई गाइडलाइन में अविवाहित को भी किया शामिल
पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें और मोबाइल जब्त किए हैं। वॉट्सऐप पर ग्राहकों और दलालों के बीच की चैटिंग मिली है। कई लड़कियों से फोटो और अश्लील वीडियो भी पुलिस को मिले हैं। इससे पहले इंदौर पुलिस ने मंगलवार को स्कीम-114 से गुरुग्राम और रायसेन की दो युवतियों समेत सात लोगों को पकड़ा था। ये कभी दिल्ली में जॉब करती थीं। महंगे शौक पूरा करने के लिए इस धंधे में आ गईं।

बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, अय्याशी करते मिले 5 पुरुष और 3 युवतियां


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com