Panna news: SDM ऑफिस के पास खड़ी कार में लगी आग, धू-धू कर जलकर हुई खाक

Ads

SDM ऑफिस के पास खड़ी कार में लगी आग, धू-धू कर जलकर हुई खाक Car parked near SDM office burnt to ashes, Fire broke out in a parked car

  •  
  • Publish Date - May 29, 2023 / 10:50 AM IST,
    Updated On - May 29, 2023 / 10:52 AM IST

Car parked near SDM office burnt to ashes

पन्ना। शहर में आधी रात को पुराने एसडीएम ऑफिस के पास खड़ी एक नई अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई, जिससे पूरी कार धू-धू कर जलकर राख हो गई। करीब 2:30 बजे रात को लगी इस आग में जब लोगों ने देखा तो फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी।

Read More: जिला कलेक्टर के खिलाफ पटवारियों ने खोला मोर्चा, लगाए ऐसे गंभीर आरोप

जब तक फायर बिग्रेड को सूचना दी कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी धू- धुकर लपटें उठ रही थी और ब्लास्ट हो रहा था। आग कैसे लगी जानकारी नहीं मिल सकी। आसपास खड़ी कारों को किसी तरह लोगों ने बचाया। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से या किसी शरारती तत्व ने लगाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। IBC24 से अमित खरे की रिपोर्ट

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें