Phool Singh Baraiya Controversial Statement/Image Credit: IBC24.in
Phool Singh Baraiya Controversial Statement: भोपाल: क्या पूजा पाठ करने से या उसे सार्वजनिक करने से किसी राजनीतिक दल के वोट कट सकते हैं या उनका वोटर दूर भाग सकता है। ये सवाल यूँ ही नहीं उठा, बल्कि दतिया चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि- धार्मिक आयोजनों के चलते कांग्रेस रसातल में जा रही है। कांग्रेस सेक्युलर धर्म छोड़कर बीजेपी की नकल कर रही है।
इधर सिद्धपीठ दतिया में होने वाले उपचुनाव के ऐन वक्त कांग्रेस विधायक के बयान के चलते भाजपा की बांछे खिल गईं। (Phool Singh Baraiya Controversial Statement) भाजपा ने आरोप लगाया कि- हिंदू देवी देवताओं, हिंदू धर्म का अपमान करना, संतो का अपमान करना कांग्रेस की आदत है। जब चुनाव आते हैं तो राहुल गांधी नकली तरीके से कोट के ऊपर से जनेऊ पहन लेते हैं,प्रियंका गांधी उलटी आरती उतारने लगती हैं।
Phool Singh Baraiya Controversial Statement: वैसे तो फूल सिंह बरैया अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन सवाल ये कि चुनाव के वक्त जब एक बयान रुख पलट सकता हो, उस समय क्या बरैया ने कांग्रेस की फ़जीहत नहीं करवा दी है? सवाल ये कि कांग्रेस में आख़िर कंट्रोल किसका है? क्यूंकि कांग्रेस प्रदेश महासचिव निधि चतुर्वेदी ने प्रदेश संगठन के कारण बताओ नोटिस पर सवाल खड़े कर दिए। सबसे बड़ा सवाल ये कि- पीताम्बरा माई सिद्धपीठ दतिया में फूल सिंह बरैया का पूजा विरोधी बयान क्या कांग्रेस को नुकसान नहीं पहुंचाएगा?
इन्हें भी पढ़ें:-