PM Narendra Modi Bhopal Visit: पीएम नरेंद्र मोदी का पाकिस्तान को सीधा संदेश, कहा- गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा, जानें उनके भाषण के स्पेशल पॉइंट्स

Ads

PM Narendra Modi Bhopal Visit: पीएम मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष के तहत यहां आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित किया।

  •  
  • Publish Date - May 31, 2025 / 02:05 PM IST,
    Updated On - May 31, 2025 / 02:05 PM IST

PM to visit Madhya Pradesh/ Image Credit: ANI File

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित किया।
  • इस मौके पर पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश को करोड़ों की सौगात भी दी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में आईं माताओं-बहनों के दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं।

भोपाल: PM Narendra Modi Bhopal Visit: ‘भारत संस्कृति का देश है। यह हनुमान जी को चढ़ता है। बहनों के लिए सम्मान का प्रतीक है। सिंदूर हमारी परंपरा है। यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। पहलगाम में आतंकियों ने भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, हमारी संस्कृति पर प्रहार किया है। उन्होंने भारत को बांटने की कोशिश की। आतंकियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है, लेकिन ये शक्ति उनके लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं हुआ है, यह आतंकियों के खिलाफ सबसे सफल ऑपरेशन है। जहां तक पाकिस्तानी सेना ने सोचा नहीं था, भारतीय सेना ने कई सौ किलोमीटर अंदर धुसकर उन्हें मारा है। अब जो आतंकियों की मदद करेगा, उसे भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत का हर नागरिक कह रहा है। 140 करोड़ देशवासियों कह रहे हैं कि अगर तुम गोली चलाओगे तो मानकर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक बना है।’ यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कही। पीएम मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष के तहत यहां आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश को करोड़ों की सौगात भी दी।

यह भी पढ़ें: PM Narendra Modi Bhopal Visit: छत्तीसगढ़ की जनजातीय महिला कलाकार ने बढ़ाया प्रदेश का मान, पीएम मोदी के हाथों देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से हुईं सम्मानित 

माताओं-बहनों के दर्शन पाकर धन्य हो गया : पीएम मोदी

PM Narendra Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में आईं माताओं-बहनों के दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं। आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती है। 130 करोड़ देशवासियों के लिए यह प्रेरणा का अवसर है। राष्ट्रनिर्माण में योगदान का भी अवसर है। लोकमाता कहती हैं कि शासन का सही अर्थ नागरिकों के जीवन में सुधार लाना होता है। आज का कार्यक्रम उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का है। इंदौर मेट्रो की शुरुआत हुई है। दतिया और सतना एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ है। यह रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर नाम सुनकर मन में श्रद्धा का भाव आ जाता है। उनके सम्मान में शब्द कम पड़ जाते हैं। उनके संकल्पों से सीख मिलती है कि परिस्थियां कितनी भी विपरीत क्यों न हो इच्छाशक्ति से उन्हें पूर्ण किया जा सकता है। 250-300 साल पहले जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था, तब उन्होंने इन कार्यों को पूर्ण किया। वे हमेशा शिवलिंग साथ लेकर चलती थीं। उन्होंने कांटों से भरा ताज पहना और प्रदेश को समृद्धि दी। देवी अहिल्या बाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देशभर में हमारे मंदिरों, तीर्थों पर हमले हो रहे थे तो उन्होंने इन्हें संरक्षित करने का कार्य किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ समेत अनेक मंदिरों का निर्माण कराया। यह मेरा सौभाग्य है कि काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है। काशी विश्वनाथ में आपको देवी अहिल्याबाई की मूर्ति भी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: PM Narendra Modi Bhopal Visit: सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुनाई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की कहानी, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में शिखर पर पहुंचेगा भारत 

देवी अहिल्याबाई ने किया सबका विकास

PM Narendra Modi Bhopal Visit: पीएम मोदी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने विकास का ऐसा मॉडल अपनाया, जिसमें गरीबों और वंचितों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने उद्योग, खेती और जल संरक्षण को बढ़ावा दिया। आज तो हम भी कह रहे हैं कि कैश द रैन, बारिश के एक-एक बूंद पानी को बचाओ। देवी अहिल्याबाई ने 250-300 साल पहले हमें यह रास्ता दिखाया था। उन्होंने किसानों को कपास की खेती के लिए प्रेरित किया। हम सिर्फ धान और गेंहू की खेती तक सीमित न रहें। विविधता पूर्ण खेती के तरीके अपनाएं और आय बढ़ाएं। देवी अहिल्या ने महेश्वरी साड़ी के लिए नए उद्योग लगाए। वे हुनर की पारखी थीं, जूनागढ़ (गुजरात) से कुछ परिवारों को महेश्वर लाईं और साड़ी उद्योग को बढ़ावा दिया। आज यह साड़ी देशभर में गहना बन गई है। बुनकरों को फायदा हुआ है। देवी अहिल्याबाई ने समाज सुधार की दिशा में कार्य किए। वे मातृशक्ति के विकास के बारे में सोचती थीं। बाल विवाह को रोकने के लिए कदम उठाए। उन्होंने समाज सुधारों को भरपूर समर्थन दिया। मालवा की सेना में महिलाओं की एक टुकड़ी बनाई थी। पश्चिम के लोग हमें माताओं-बहनों के नाम पर नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। मां अहिल्या के कार्यकाल में महिलाओं की ग्राम सुरक्षा टोलियां बनाई थीं। वे राष्ट्र निर्माण के लिए परिवर्तन लाने वाली शासक थीं। उनका आर्शीवाद हम सभी पर बना रहे।

यह भी पढ़ें: PM Modi Bhopal Visit Update: पीएम मोदी ने जारी किया देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर डाक टिकट और सिक्का, जनता को दी विकास कार्यों की सौगात 

पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया के शिखर पर होगा भारत- सीएम डॉ. मोहन यादव

PM Narendra Modi Bhopal Visit: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र के नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां अहिल्याबाई होल्कर की पावन धरा पर पधारे हैं। हमारे लिए आज का दिन अद्वितीय है। अहिल्या महारानी का जन्म 300 वर्ष पूर्व हुआ। उन्होंने एक आदर्श बहू और आदर्श पत्नी रहते हुए शासन चलाया। मां अहिल्या ने घर के धन और शासन के धन का अंतर बताया। उनके कार्यकाल को देखा जाए तो आज अहिल्या माता के सुशासन के आधार पर ही पूरा शासन तंत्र चल रहा है। मध्यप्रदेश में विगत 500 साल के कार्यकाल पर नजर डालें तो गोंडवाना की रानी अवंती बाई ने तीन बार अकबर को धूल चटाई थी। इसी प्रकार रानी दु्र्गावती ने भी मुगलों के सामने कभी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। ग्वालियर की राजमाता सिंधिया ने भी भारतीय लोकतंत्र को मजबूत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर की सुमित्रा ताई को लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर प्रदेश का मान बढ़ाया। आज राष्ट्रपति भी एक महिला हैं। अहिल्या माता के जन्म जयंती के अवसर पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवादियों को धूल चटाई। पूरा देश आपका अभिनंदन कर रहा है। जिन आतंकियों ने बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम किया, उन्हें सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत ने जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है। आपके नेतृत्व में भारत एक दिन दुनिया में शिखर पर पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: PM Modi Bhopal Visit: पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, जंबूरी मैदान में महासम्मेलन को रहें संबोधित 

पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात

PM Narendra Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और 300 रुपए का विशेष स्मृति सिक्का जारी किया। इस सिक्के में देवी अहिल्याबाई की छवि अंकित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान देने वाली महिला कलाकारों को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने भोपाल से दतिया-सतना एयरपोर्ट, इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवाओं का वर्चुअली उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने भोपाल से 1,271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए 483 करोड़ रुपये की पहली किश्त भी ट्रांसफर की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4 विशेष महिलाओं ने स्वागत किया। इनमें जबलपुर में कैंसर रोगियों की देखरेख को समर्पित ज्ञानेश्वरी देवी, पहली भारतीय कैनोइस्ट और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त प्राची यादव ,ग्राम स्तर पर स्वच्छता और विकास कार्यों को समर्पित ग्राम तिरला – जिला धार की सरपंच आरती पटेल और महेश्वरी साड़ी निर्माण में लगी नागेश्वरी स्वयं सहायता समूह महेश्वर की मीनाक्षी ठाकले शामिल थीं।