छिंदवाड़ा: जिले के चांद थाने से तीन दिन पहले लापता ASI की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा जिले के चांद थाने में पदस्थ ASI विजय बघेल बीते 20 सितंबर को अपनी ड्यूटी से अपने घर जैतपुर जाने के लिए निकले थे। लेकिन जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट चांद थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने राहुल नेमा नाम के शख्स को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछ-ताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
उसने बताया कि ASI विजय बघेल से प्रॉपर्टी खरीदी में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने अपने 6 साथियों के साथ मिलकर चौरई में उसकी हत्या की और बाद में लाश को सिवनी जिले की सेलुआ घाटी में जेसीबी की मदद से गाड़ दिया। पुलिस ने मृतक का शव भी बरामद कर लिया है।