तीन साल से अधिक समय से एक ही थाने पर जमे पुलिस अधिकारियों का होगा तबादला, शुरू हुई छटनी

Ads

शुरू हुई छटनी! Police officers who have been in the same police station for more than three years will be transferred

  •  
  • Publish Date - November 6, 2021 / 11:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

mp police transfer

भोपाल: एक ही जगह पर तक तीन साल से ज्यादा समय तक जमे इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक हटाए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने ऐसे सभी पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उनके तबादला करने का आदेश जारी किया है। DGP विवेक जौहरी के अनुमोदन के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के एसपी और कमांडेंट को इससे जुड़ा पत्र लिखा है।

Read More: ये है मंदिर विषहर्ता देवी का, बेहोश होकर आते हैं सर्पदंश पीड़ित, लौटते हैं स्वस्थ होकर

दरअसल, आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर यह कसावट की जा रही है। लंबे समय से एक ही थाने-चौकी पर जमे पुलिसकर्मियों को हटाया जाएगा। उन्हें दूसरे स्थान पर तैनाती दी जाएगी। इसके लिए छटनी भी शुरू कर दी गई है। इंदौर पुलिस ने ऐसी करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी भी कर दी है। वहीं भोपाल डीआईजी इरशाद वली का कहना है कि भोपाल में सूची तैयार की जा रही हैं, जल्द ही तबादला सूची जारी की जा सकती है।

Read More: राजधानी में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, लापरवाही के चलते कम नहीं हो रहा मरीजों का आंकड़ा