भोपालः कांग्रेस के विधायक उमंग सिंघार पर उनकी पत्नी ने रेप और आप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाया है। पुलिस कांग्रेस विधायक की तलाश कर रही है इधर उमंग सिंघार ने इन आरोपों को एक वीडियो संदेश के ज़रिए खारिज किया। कांग्रेस विधायक का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है। कांग्रेस भी उनके सपोर्ट में खड़ी हो गई। कांग्रेस कह रही है कि ये बीजेपी की आदिवासी विधायक को तोड़ने की और भारत जोड़ो यात्रा को प्रभावित करने की प्रेशर पॉलिटक्स है । गौरतलब है कि आरोप लगाने वाला कोई बाहरी नहीं है, खुद उमंग सिंघार की पत्नी है।
Read More : Bhojpuri Item Song: आइटम क्वीन सीमा सिंह के इस गाने को देखकर आ जाएगा पसीना, यकीन न हो तो देखें ये वीडियो
गंभीर आरोपों से घिरे कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की तलाश में पुलिस एक ओर भोपाल से लेकर धार स्थित उनके बंगलों पर दबिश दे रही थी तो दूसरी ओर FIR के बार फरार चल रहे उमंग सिंघार ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है। जबकि मामला पारिवारिक है। सिंघार ने यहां तक दावा किया कि उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
Read More : प्रेमी के साथ रोमांस कर रही थी पत्नी, पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, और फिर..
उमंग सिंघार के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी का आरोप है। धार के नौगांव थाने में केस दर्ज है. फिलहाल पुलिस उमंग सिंघार के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तो सिंघार अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया तो बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए ये पार्टी का मामला नहीं बल्कि महिला उत्पीड़न का है। बीजेपी ने तो मामले में राहुल गांधी की एंट्री भी करा दी।
Read More : 5.4 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, 162 लोगों की मौत, अभी और बढ़ सकता है आंकड़ा
हालांकि कांग्रेस उमंग सिंघार के बचाव में उतर गई है। कांग्रेस ने पूरे मामले को प्रेशर पॉलिटिक्स बताया और कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से बीजेपी डरी हुई है, इसलिए झूठे हथकंडे अपना रही है। कुल मिलाकर FIR के बाद से उमंग सिंघार फरार चल रहे हैं तो दूसरी ओर बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर है। सियायी आरोप-प्रत्यारोप से इतर बड़ा सवाल है कि क्या ये पूरा मामला राजनीतिक षड्यंत्र है जैसा कि उमंग सिंघार दावा कर रहे हैं। फिलहाल सच तो जांच के बाद सामने आएगा। इसी बीच बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि दुष्कर्म, हत्या के आरोपियों के माता-पिता को भी सजा मिलनी चाहिए।