MP SAS Officer Promotion News: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन, ये 16 अफसर अब कहलाएंगे IAS, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

Ads

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन, ये 16 अफसर अब कहलाएंगे IAS, Promotion of State Administrative Service officers, these 16 officers will now be called IAS

  • Reported By: Vivek Pataiya

    ,
  •  
  • Publish Date - September 8, 2025 / 03:49 PM IST,
    Updated On - September 9, 2025 / 12:04 AM IST

MP SAS Officer Promotion News. Image Source- IBC24

HIGHLIGHTS
  • 16 SAS अधिकारियों को IAS प्रमोशन मिला है
  • द्रीय कार्मिक मंत्रालय ने प्रमोशन का आदेश जारी किया है।
  • यह नियुक्ति जबलपुर हाईकोर्ट के एक केस के अंतिम फैसले पर निर्भर होगी।

भोपालः MP SAS Officer Promotion News: मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय आदेश जारी कर दिया है। पदोन्नत 16 अधिकारियों में वर्ष 2023 के आठ और 2024 के आठ अधिकारियों को आईएएस अवॉर्ड हुआ है। हालांकि इस आदेश के साथ ही यह भी शर्त जोड़ी गई है कि यह नियुक्तियां मध्य प्रदेश सरकार बनाम कमल नागर और अन्य संबंधित प्रकरणों में जबलपुर हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।

Read More : SAGES Durg Recruitment 2025: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, 117 पदों के लिए इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन? 

MP SAS Officer Promotion News: वर्ष 2023 के IAS अवार्ड प्राप्त अधिकारियों में नारायण प्रसाद, नामदेव, डॉक्टर कैलाश बुंदेला, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिया, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी, जितेंद्र सिंह चौहान शामिल है। वहीं, वर्ष 2024 के IAS अवार्ड प्राप्त अधिकारियों में संतोष कुमार टिगोर, निशा डामर, राकेश कुशरे, शैली कनाश, रोहन सक्सेना, कविता बतुला, सपना अनुराग जैन और आशीष कुमार पाठक है।

Read More : Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के इस जिले के 300 गोठान हुए बंद, अब 19 गोठानों को गोधाम बनाने की योजना, जानिए कैसे किया जाएगा विकसित

किन अधिकारियों को IAS में प्रमोट किया गया है?

मध्यप्रदेश के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को, जिनमें 2023 और 2024 के चयनित अधिकारी शामिल हैं।

क्या यह प्रमोशन अंतिम है?

नहीं, यह नियुक्ति जबलपुर हाईकोर्ट के "कमल नागर बनाम मध्यप्रदेश सरकार" केस के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।

क्या सभी अधिकारियों को मध्यप्रदेश कैडर में ही नियुक्ति मिलेगी?

हाँ, प्रमोशन मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा से हुआ है, इसलिए सभी अधिकारी मध्यप्रदेश कैडर में ही IAS पद पर रहेंगे।

यह प्रमोशन कब से प्रभावी होगा?

इसका विवरण आदेश में स्पष्ट नहीं है, पर आमतौर पर आदेश जारी होने की तारीख से प्रभावी माना जाता है जब तक विशेष तिथि ना दी गई हो।

क्या भविष्य में और अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता है?

हाँ, यह एक नियमित प्रक्रिया है। पात्रता, रिक्तियों और कानूनी स्थिति के अनुसार भविष्य में और प्रमोशन हो सकते हैं।