Raisen Mob Lynching: एमपी में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए दो युवक, गायों के साथ लौट रहे थे, भीड़ ने की जमकर पिटाई, अस्पताल में हुई मौत
एमपी में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए दो युवक, गायों के साथ लौट रहे थे, भीड़ ने की जमकर पिटाई…Raisen Mob Lynching: Two youths became victims

Raisen Mob Lynching | Image Source | IBC24
- रायसेन: गाय ले जा रहे युवक की मॉब लिंचिंग में मौत,
- गोरक्षा के नाम पर हुई हिंसा का वीडियो वायरल,
- मृतक का साथी अभी भी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती,
रायसेन: Raisen Mob Lynching: रायसेन जिले में गोरक्षा के नाम पर हुई मॉब लिंचिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में दिखाई दे रही भीड़ की पिटाई में घायल हुए भोपाल के जुनैद कुरैशी की मंगलवार को हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं उसका साथी अरमान अभी भी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
Raisen Mob Lynching: घटना 5 जून की रात की है जब बकरीद से पहले जुनैद और अरमान धनोरा से छह गाय खरीदकर लौट रहे थे। रास्ते में 10-15 कथित गोरक्षकों ने उन्हें रोका और रातभर जमकर पिटाई की। दोनों को पहले रायसेन जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर हालत गंभीर होने के कारण भोपाल रेफर कर दिया गया था। मृतक के परिजनों के अनुसार जुनैद पिछले दो वर्षों से भोपाल के जिंसी इलाके में डेयरी संचालित कर रहा था। परिजनों का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उनके पैसे भी लूट लिए।
Raisen Mob Lynching: सांची थाने की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात 15 लोगों के खिलाफ हत्या और मॉब लिंचिंग की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो के आधार पर अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 10-15 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। रायसेन एसडीओपी के अनुसार आगे की जांच जारी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "मॉब लिंचिंग" का मतलब है भीड़ द्वारा बिना कानून के हाथ में लिए किसी को मारना। रायसेन में कथित गोरक्षकों की भीड़ ने गाय ले जा रहे दो युवकों को पीटा, जिसमें से एक की मौत हो गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raisen Mob Lynching: Two youths became victims of mob lynching in MP, were returning with cows, were beaten up by the mob, died in the hospital
रायसेन
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm