मप्र के रतलाम जिले में ट्रक ने वैन को टक्कर मारी, सात स्कूली छात्राएं और एक बुजुर्ग घायल

Ads

मप्र के रतलाम जिले में ट्रक ने वैन को टक्कर मारी, सात स्कूली छात्राएं और एक बुजुर्ग घायल

  •  
  • Publish Date - March 15, 2024 / 02:55 PM IST,
    Updated On - March 15, 2024 / 02:55 PM IST

रतलाम, 15 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में शुक्रवार को फोर-लेन सड़क पर एक ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी, जिससे सात स्कूली छात्राएं और एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह नामली-पलदुना रोड पर हुई।

नामली पुलिस थाने के निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पीड़ितों में नामली के एक सरकारी उच्च विद्यालय की कक्षा नौ की छात्राएं और एक लड़की के दादा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी और रुका नहीं। अधिकारी ने बताया कि घायलों को एम्बुलेंस से रतलाम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को अधिक चोट नहीं लगी है और बुजुर्ग व्यक्ति के सिर में मामूली चोट का उपचार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय लड़कियां जिला मुख्यालय से लगभग 17 किलोमीटर दूर नामली में एक कोचिंग सेंटर जा रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘हमने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो वाहन लेकर मौके से भाग गया ।

भाषा सं दिमो मनीषा रंजन

रंजन