Rewa Crime News : शादी का पम्पलेट… शराब वाली गाड़ी! चकमा देने के लिए तस्कर ने अपनाया फिल्मी तरीका, पुलिस ने आधी रात ऐसे दबोचा, जानकर हो जाएंगे हैरान

Rewa Crime News : शादी का पम्पलेट... शराब वाली गाड़ी! चकमा देने के लिए तस्कर ने अपनाया फिल्मी तरीका, पुलिस ने आधी रात ऐसे दबोचा, जानकर हो जाएंगे हैरान

Rewa Crime News : शादी का पम्पलेट… शराब वाली गाड़ी! चकमा देने के लिए तस्कर ने अपनाया फिल्मी तरीका, पुलिस ने आधी रात ऐसे दबोचा, जानकर हो जाएंगे हैरान

Rewa Crime News/Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 30, 2026 / 04:54 pm IST
Published Date: April 30, 2026 4:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रीवा में तस्कर ने शादी का पम्पलेट लगाकर पुलिस को देने की कोशिश की चकमा
  • आधी रात पुलिस चेकिंग में गाड़ी से अवैध शराब बरामद
  • आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त कर जांच शुरू

Rewa Crime News : रीवा के सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ किया है। यहां तस्कर पुलिस को चकमा देने शादी के सीजन का फायदा उठाकर वाहन में शादी का पम्पलेट चिपका कर शराब की खेप ढो रहे थे। पुलिस ने फिलहाल मुखबिर सिंह से मिली सूचना के बाद उक्त वाहन की घेराबंदी की और वाहन सहित तस्कर को पड़कर उसके कब्जे से 9 पेटी शराब की अवैध खेप को जप्त किया है।

कहां ले जा रहे थे शराब?

Rewa Crime News बताया जा रहा है कि पकड़ी गई यह खेप तस्कर द्वारा रीवा से सतना ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने वाहन में सवार अमन सिंह बघेल नाम के शातिर तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जो सीधी जिले का रहने वाला बताया गया है, जिसके खिलाफ पूर्व से कई तस्करी सहित आपराधिक मामले दर्ज है। दरअसल यह कार्रवाई बीती देर रात शहर की सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने की है।

घेराबंदी कर दबोचा

Rewa Crime News थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की बोलेरो वाहन जिसमें शादी का पंपलेट चिपका हुआ है, उक्त वाहन में शराब की बड़ी खेप लेजा जा रही है। पुलिस ने सूचना की तस्दीक करने के उपरांत निपानिया तिराहे में स्थित सोनी बिल्डिंग के समीप घेराबंदी की और उक्त वाहन को पकड़ कर जब तलाशी ली गई तो वाहन 9 पेटी शराब लोड मिली।

आरोपी गिरफ्तार

Rewa Crime News पुलिस के मुताबिक मौके से अमन सिंह बघेल नमक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जिसके ऊपर पूर्व से तस्करी सहित कई आपराधिक मामले सीधी जिले में दर्ज है। फिलहाल वाहन सहित शराब की खेप को जप्त कर लिया गया है और आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.