Rewa Murder News: पत्नी की खौफनाक साजिश! प्रेमी संग मिलकर पति का कर दिया ये हाल, खुला राज तो पुलिस के भी उड़े होश

Rewa Murder News: पत्नी की खौफनाक साजिश! प्रेमी संग मिलकर पति का कर दिया ये हाल, खुला राज तो पुलिस के भी उड़े होश

Rewa Murder News: पत्नी की खौफनाक साजिश! प्रेमी संग मिलकर पति का कर दिया ये हाल, खुला राज तो पुलिस के भी उड़े होश

Rewa Murder News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 19, 2026 / 09:21 am IST
Published Date: February 19, 2026 9:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • एम्बुलेंस चालक सुधीर दहिया की बेरहमी से हत्या
  • पत्नी कंचन, संजना सिंह और शिवम द्विवेदी जेल भेजे गए
  • प्रेमी दिनेश पटेल उर्फ गबरू की तलाश जारी है

रीवा: Rewa Murder News जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची। जिसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर धारदार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक मुख्य आरोपी अभी फरार है।

Rewa Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना मऊगंज थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां 30 दिसंबर को मऊगंज थाने को सूचना मिली थी कि NH-135 के किनारे ग्राम डगड़ौवा के पास एक 35 से 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा है, जिसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जांच के दौरान अगले दिन मृतक की पहचान लाला उर्फ सुधीर दहिया पिता रमेश दहिया उम्र 35 वर्ष निवासी प्रेमनगर थाना कोतवाली जिला सतना के रूप में हुई।

ऐसे हुआ हत्याकांड का उजागर

मऊगंज थाने में अपराध क्रमांक 876/25 धारा 103(1), 238(1), 61, 249 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी कंचन दहिया से पूछताछ की तो उसके जवाबों में लगातार विरोधाभास सामने आया। शक गहराने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें पूरा हत्याकांड उजागर हो गया।

पुलिस के मुताबिक मृतक सुधीर दहिया पेशे से एम्बुलेंस चालक था। पत्नी कंचन ने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी गबरू उर्फ दिनेश पटेल को फोन कर मऊगंज बुलाया। इसके बाद प्रेमी गबरू अपने दोस्त शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित के साथ पहुंचा और दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से सुधीर दहिया की हत्या कर दी। आरोपियों ने सिर और चेहरे पर कई वार इसलिए किए ताकि पहचान ना हो सके।

शव को फेंका था सड़क किनारे

हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए NH-135 के किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। हत्या के बाद आरोपी अपने एक दोस्त संजना सिंह निवासी बहुती थाना नईगढ़ी के घर में छिपे थे। पुलिस को इस संबंध में कई अहम साक्ष्य मिले। इसके बाद पुलिस ने पहले मृतक की पत्नी कंचन दहिया और संजना सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने बाद में आरोपी शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित निवासी हनुमाननगर थाना करछना जिला प्रयागराज को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी गबरू के साथ मिलकर 29 दिसंबर 2025 को हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए गए। फिलहाल पुलिस ने शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य फरार आरोपी दिनेश पटेल उर्फ गबरू की तलाश लगातार जारी है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।