Rewa Road Accident : बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत में इतने लोगों की मौत! CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 1 लाख की मदद

Ads

Rewa Road Accident : बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत में इतने लोगों की मौत! CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 1 लाख की मदद

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 11:02 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 11:07 PM IST

Rewa Road Accident

HIGHLIGHTS
  • रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में NH-39 पर हुआ भीषण हादसा।
  • यात्री बस और बल्कर ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर।
  • टक्कर के बाद बस सड़क किनारे तालाब में जा गिरी।

रीवा : Rewa Road Accident : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-39 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक यात्री बस और बल्कर ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कई यात्रियों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की है।

ज़ोरदार हुई टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार बस स्टैंड के पास उस समय हुआ जब रीवा से सीधी की ओर जा रही यात्री बस की सामने से आ रहे तेज रफ्तार बल्कर ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी और दोनों वाहन पलट गए।

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रु

सूचना मिलते ही पुलिस, जिला कलेक्टर और एसपी की टीम जेसीबी और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। Rewa Road Accident News मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर हादसे पर संवेदना जताई और राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए।

इन्हें भी पढ़ें:-