Rewa Suicide case: पति और ससुराल वाले करते थे ऐसी डिमांड, पूरी न करने पर माँगा तलाक, तंग आकर महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम

रीवा में नवविवाहिता ने पति के तलाक मांगने और दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rewa Suicide case: पति और ससुराल वाले करते थे  ऐसी डिमांड, पूरी न करने पर माँगा तलाक, तंग आकर महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम

Rewa Suicide case / Image Source : IBC24

Modified Date: December 29, 2025 / 03:27 pm IST
Published Date: December 29, 2025 3:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रीवा जिले में नवविवाहिता ने शादी के 8 महीने बाद आत्महत्या की।
  • महिला ने सुसाइड नोट में पति और ससुराल पक्ष पर तलाक और 3 लाख रुपये दहेज की मांग का आरोप लगाया।
  • पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Rewa Suicide case रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक नवविवाहिता ने शादी के 8 महीने बाद पति के तलाक़ मांगने की वजह से आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Rewa Suicide case मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सेमरिया थाना क्षेत्र का है। मृतिका की शादी आठ महीने पहले ही हुई थी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतिका ने बताया कि उसका पति उससे तलाक़ मांग रहा था; इतना ही नहीं, उसने अपने ससुराल पक्ष पर 3 लाख रुपये दहेज की मांग और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतिका ने इसी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए पति को हिरासत लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। फ़िलहाल इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.