Mauganj Murder Mystery : बेवफा पत्नी की खूनी साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला मौत का राज़

Ads

भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर पर इलाज कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी डॉक्टर की तलाश जारी है।

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 11:28 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 11:31 PM IST

Mauganj Murder Mystery/ Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • NH-135 किनारे मिले शव की पहचान एम्बुलेंस चालक के रूप में हुई।
  • पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश।
  • पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश।

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले में मऊगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-135 के किनारे ग्राम डगड़ौवा के पास 30 दिसंबर की रात मिले अज्ञात युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह सनसनीखेज वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दी थी। REWA CRIME NEWS पुलिस ने इस मामले में पत्नी और प्रेमी के सहयोगियों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल , पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे के किनारे एक 35-40 वर्षीय युवक का शव पड़ा है, जिसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। Mauganj Murder Mystery पोस्टमार्टम और जांच के बाद मृतक की पहचान लाला उर्फ सुधीर दहिया जो सतना का रहने वाला था और पेशे से एम्बुलेंस चालक था। MP CRIME NEWS  ऊगंज पुलिस ने जब मृतक की पत्नी कंचन दहिया से पूछताछ की, तो उसके बयानों में विरोधाभास मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि कंचन ने अपने प्रेमी गबरू उर्फ दिनेश पटेल के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

साजिश के अंदर कंचन ने प्रेमी को मऊगंज बुलाया। प्रेमी गबरू अपने दोस्त शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित के साथ पहुँचा और दोनों ने मिलकर सुधीर दहिया की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने चेहरे पर कई वार इसलिए किए ताकि शव की पहचान न हो सके। हत्या के बाद वे शव को हाईवे किनारे फेंककर अपने दोस्त संजना सिंह के घर छिपे रहे।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक की पत्नी कंचन दहिया, संजना सिंह और हत्या में शामिल शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपी शिवम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसकी निशानदेही पर साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।  Wife kills husband with lover पुलिस अब इस मामले के मुख्य फरार आरोपी दिनेश पटेल उर्फ गबरू की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-

शव की पहचान कैसे हुई?

पोस्टमार्टम और जांच के बाद मृतक की पहचान सतना निवासी एम्बुलेंस चालक लाला उर्फ सुधीर दहिया के रूप में हुई।

हत्या की साजिश कैसे रची गई?

पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने प्रेमी को बुलाकर पति की हत्या की योजना बनाई, ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके।

मामले में कितने लोग गिरफ्तार हुए हैं?

पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।