Sagar Dulha Dulhan News: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, रिसेप्शन से ठीक पहले आया ऐसा मोड़, दुल्हन के एक फैसले से मच गया हड़कंप, जानिए फिर क्या हुआ?
Sagar Dulha Dulhan News: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, रिसेप्शन से ठीक पहले आया ऐसा मोड़, दुल्हन के एक फैसले से मच गया हड़कंप, जानिए फिर क्या हुआ?
Sagar Dulha Dulhan News | Photo Credit: AI
- दुल्हन ने शादी से इनकार किया
- परिवार का आरोप, शादी तय कराने के नाम पर पैसे लिए गए
- मामले की जांच जारी
सागर: Sagar Dulha Dulhan News शादी को लेकर हर युवाओं में उत्साह होता है। अपनी शादी को लेकर दूल्हा हो या दुल्हन तमाम तरह की तैयारियां करते हैं। लेकिन कई बार शादियों में कई प्रकार की घनाएं देखने को मिलती है। कई बार दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस ले जाना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश से ( Wedding News) सामने आया है, जहां दुल्हन ने भरे मंडप पर शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।
Sagar Dulha Dulhan News मिली जानकारी के अनुसार, मामला सागर जिले का है। (Sagar Wedding Case) दरअसल यहां तय तारीख के अनुसार, हल्दी-मेहंदी भी हो गई थी। लेकिन रिसेप्शन से ठीक पहले ऐसा मोड़ आया कि दूल्हे और उसके परिवार के सारे अरमान टूट गए। दुल्हन ने अचानक शादी से इनकार (Bride Cancels Wedding) कर दिया। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि रिश्ता एक एजेंट के जरिए तय कराया गया था। बताया जा रहा है कि युवती इंदौर के एक आश्रम से जुड़ी हुई थी। परिवार का कहना है कि शादी की तैयारियों पर काफी खर्च हो चुका था, लेकिन आखिरी समय में शादी से इनकार कर दिया गया। परिजनों का ये भी आरोप है कि शादी तय कराने के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये लिए गए थे। अब उनका कहना है कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। फिलहाल दुल्हन किस वजह से शादी से इनकार किया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। कोतवाली थाना पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर सुनकर मामले की जांच में जुट गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- New Mining Rules in Chhattisgarh: अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, समझौते के लिए अब देनी होगी इतनी राशि, दोबारा पकड़े गए तो होगा ये एक्शन
- Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026: योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में UP बन रहा कॉर्पोरेट हब.. मिला 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव, कई MoU भी
- Vande Bharat: भारत के नाम, ‘इंसाफ’ पर संग्राम!… न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उमड़ रहा जनसैलाब, क्या पूरी होगी महापंचायत की मांग?

Facebook


