Mother Killed Daughters: चार बच्चियों को कुंए में फेंककर माँ ने लगाई फांसी.. हत्यारिन ने 5 महीने की मासूम को भी नहीं बख्शा.. जानें कहां का मामला

Ads

Mother Killed Four Daughters in Sagar: सागर में मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाई, पांच महीने की बच्ची भी शामिल, पुलिस जांच जारी।

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 02:08 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 02:10 PM IST

Mother Killed Four Daughters in Sagar District || Image- Symbolic (Canva)

HIGHLIGHTS
  • मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंका
  • पांच महीने की मासूम भी बनी शिकार
  • सागर जिले में दिल दहला देने वाली घटना

Mother Killed Four Daughters: सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक हत्या और फिर आत्महत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने न सिर्फ गांव के लोगों को बल्कि पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस इस ह्रदय विदारक मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पांच महीने की बेटी की भी हत्या

शुरुआती जानकारी के मुताबिक सागर जिले के केसली थाना अंतर्गत आने वाले नन्ही देवरी खमरिया गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कलयुगी मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को पास के कुएं में फेंक दिया। इसके बाद हत्यारिन मां ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने जिन बेटियों को कुएं में फेंका, उनमें एक पांच महीने की मासूम भी शामिल है।

कारण अज्ञात, पूछताछ जारी

Mother Killed Four Daughters: इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शवों को बाहर निकालने की कवायद शुरू की। फिलहाल तीन बच्चियों और मां के शव को बरामद कर लिया गया है। सभी लाशों को पीएम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया है। चूंकि हत्या और फिर आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, लिहाजा पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

खरगोन में भी बच्चियों की हत्या

गौरतलब है कि, एक दिन पहले खरगोन जिले से भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां के ग्राम मलगांव और भौमवाडा के बीच एक किसान के खेत में स्थित कुएं से तीन बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बच्चों की हत्या उनकी ही मां ने की थी। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने तीनों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एक साथ तीनों बच्चों का शव बरामद

Mother Killed Four Daughters: मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम मलगांव और भौमवाडा के बीच का है। Mother kills children khargone यहां मलगांव के किसान मुकेश भमोरिया के खेत में मजदूरी करने के लिए एक परिवार अपने तीन बच्चों के साथ आया था। इसी दौरान खेत में बने कुएं में तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक बच्चों में करण और अर्जुन शामिल हैं, जिनकी उम्र करीब ढाई साल से चार साल बताई जा रही है, जबकि एक बच्चा महज 20 दिन का नवजात था।

हत्या के बाद खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

इस घटना को लेकर एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी मां ने पहले चार साल और ढाई साल के बच्चों को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उसने अपने 20 दिन के नवजात बच्चे के साथ खुद भी कुएं में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से तीनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला घबरा गई और रस्सी के सहारे कुएं से बाहर निकल आई। उस समय उसका पति कालूराम खेत में गेहूं कटाई की मजदूरी करने गया हुआ था। पुलिस के अनुसार, महिला ने बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश की थी।

मानसिक रूप से परेशान थी महिला

Mother Killed Four Daughters: जांच में यह भी सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला नानी बाई को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

यह भी देखें:-

1. सागर में यह दर्दनाक घटना कहां हुई?

यह घटना मध्यप्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में हुई।

2. इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई?

मां सहित चार मासूम बेटियों की मौत हुई, जिनमें पांच महीने की बच्ची भी शामिल थी।

3. पुलिस इस मामले में क्या जांच कर रही है?

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हत्या व आत्महत्या की वजह तलाश रही है।