Reported By: AMIT VARMA
,Dhanbad Mining Accident News/Image Credit: IBC24.in
Dhar News: धार: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां वेतन ना मिलने से परेशान एक सफाईकर्मी के पिता की मौत हो गई है। इस खबर के सामने आते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि, आर्थिक तनाव के चलते पिता की मौत हुई है। (Dhar News) बेटे ने बताया कि, मृतक का परिवार कर्ज के दबाव में था।
Dhar News: मिली जानकरी के अनुसार, धार में एक सफाईकर्मी के पिता की अचानक मौत हो गई। (Dhar News) पिता की मौत के बाद बेटा और परिजन सदमे में आ गए और पुरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। बेटे ने आरोप लगाया है कि, कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के चलते पिता आर्थिक दबाव में थे और आर्थिक तनाव के सदमे में उनकी मौत हुई है।
Dhar News: व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजन शव लेकर नगर परिषद के बाहर पहुंचे और शव रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन में अन्य सफाईकर्मी भी शामिल हुए हैं। मृतक के बेटे ने बताया कि, उनका परिवार चेक बाउंस केस और कर्ज के दबाव से परेशान था। (Dhar News) वहीं विरोध प्रदर्शन के बीच पहुंचे नगर परिषद के CMO ने कहा कि, बजट की कमी के कारण व्वत्न का भुगतान नहीं हो पाया है, जैसे ही रही आएगी वेतन का भुगतान किया जाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-