सतना :Mahakumbh 2025 Railway Station Crowd : महाकुंभ प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। भारी भीड़ के कारण सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोका जा रहा है, जिसके चलते अब लोग ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं।
Mahakumbh 2025 Railway Station Crowd : बीती रात सतना रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। ट्रेनों में सीट मिलना तो दूर, पैर रखने तक की जगह नहीं बची। धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही, यात्रियों को ट्रेन के दरवाजों से अंदर जाने में मुश्किल हुई। कुछ श्रद्धालु खिड़कियों और इमरजेंसी विंडो से चढ़ने की कोशिश करते नजर आए। सतना, चित्रकूट समेत अन्य स्टेशनों पर भी यही हाल देखने को मिल रहा है।
Mahakumbh 2025 Railway Station Crowd : रेलवे स्टेशनों के अलावा, सड़कों पर भी कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। प्रयागराज आने वाले वाहनों को शहर के बाहर ही रोका जा रहा है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
No products found.
Last update on 2026-02-08 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API