Seoni Loot Case: सिवनी NH-44 पर लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय लुटेरी गैंग के इतने आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में की थी लूट

Seoni Loot Case: सिवनी NH-44 पर लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय लुटेरी गैंग के इतने आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में की थी लूट

Seoni Loot Case: सिवनी NH-44 पर लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय लुटेरी गैंग के इतने आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में की थी लूट

Seoni Loot Case: सिवनी NH-44 पर लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय लुटेरी गैंग के इतने आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में की थी लूट /image: IBC24 file


Reported By: Ankit Rajak,
Modified Date: September 13, 2026 / 02:11 pm IST
Published Date: September 13, 2026 2:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • NH-44 लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा
  • केरल की अंतरराज्यीय गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार
  • 5 लाख की लूट में मास्टरमाइंड समेत फरार आरोपियों की तलाश

Seoni Loot Case: सिवनी के लखनादौन थाना क्षेत्र में NH-44 पर हुई 5 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में केरल की अंतरराज्यीय लुटेरी गैंग के तीन आरोपियों को त्रिशूर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब फरार आरोपियों, लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल इनोवा व वैगनआर की तलाश में जुटी है।

फिल्मी स्टाइल में की थी लूट

दरअसल, 31 अगस्त की रात मड़ई टोल पार करने के बाद इनोवा सवार बदमाशों ने क्रेटा कार को ओवरटेक कर रोक लिया और लोहे के पाइप से कार के शीशे तोड़ दिए। इसी दौरान आगे खड़ी वैगनआर कार ने क्रेटा को टक्कर मार दी। डर के कारण कार सवार दोनों युवक गाड़ी छोड़कर भाग गए। वापस लौटने पर कार में रखा 5 लाख रुपये से भरा बैग गायब मिला।

पुलिस ने खंगाले 150 CCTV फुटेज

Seoni Loot Case मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले और जांच के दौरान केरल की गैंग का सुराग मिला। इसके बाद विशेष टीम केरल भेजी गई, जहां त्रिशूर से प्रवीण, जिजो के.जे. और अरुण पी.सी. को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक, लूट का मास्टरमाइंड सलीश के.वी. है।

अब फरार आरोपियों तलाश

पुलिस अब फरार आरोपियों, लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल इनोवा व वैगनआर की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का केरल के अलग-अलग थानों में पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.