13 cattle died on the spot due to truck overturning in Seoni
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोमा से सरेखा टोला के पास मवेशियों से भरा ट्रक पलट गया, जिसमें लगभग एक दर्जन से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक ट्रक में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि मवेशियों का अवैध परिवहन हो रहा है, जिसके बाद कान्हीवाड़ा पुलिस ने टीम बनाकर एक ट्रक का पीछा किया। पुलिस को देखकर ट्रक चालक तेजी से ट्रक चलाने लगा। जहां भोमा से सरीखा टोला के पास वह अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से 13 मवेशियों की मौक पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें