Reported By: Vinod Wadhwa
,This browser does not support the video element.
रतलाम: Sex Racket in Water Park देश के कई शहरों में स्पा सेंटर तो जैसे जिस्मफरोशी का अड्डा बन चुके हैं। यहां आए दिन पुलिस दबिश देकर युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ रही है। अब पुलिस आंख में धूल झोंकने के लिए नया हथकंडा अपनाया, लेकिन कानून के लंबे हाथ से बच नहीं पाए। रतलाम पुलिस की टीम ने वॉटर पार्क में दबिश देकर तीन युवतियों के साथ कुछ युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस की टीम यहां पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
Sex Racket in Water Park मिली जानकारी के अनुसार नामली कस्बे के पास तुलसी वाटर पार्क में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस वाले ग्राहक बनकर यहां पहुंचे थे। ग्राहक की तरह ही पुलिस वालों से देह व्यापार के संचालकों ने डील और उन्हें वॉटर पार्क में बने कमरे में भेज दिया गया। लेकिन इस बीच पुलिस की टीम वहां आ धमकी और पूरे मामले का खुलासा हो गया।
कार्रवाई के बाद पुलिस तीनों थाई युवतियों, वाटर पार्क संचालक, स्पा संचालक व दोनों मैनेजरों को नामली थाने ले गई। यहां युवतियों के दस्तावेजों की जांच में पता चला कि एक युवती का वीजा एक्सपायर हो चुका है, जबकि अन्य दो में से एक टूरिस्ट और दूसरी बिजनेस वीजा पर आई थी। नियमों के मुताबिक विदेशी नागरिकों को ठहराने पर पुलिस मुख्यालय और स्थानीय थाने को सूचना देना अनिवार्य है, लेकिन वाटर पार्क मालिक ने यह जानकारी छिपाई थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाटर पार्क के मालिक योगेश सिंह ने पाली निवासी नरेश को स्पा सेंटर संचालित करने के लिए जगह किराये पर दी थी। वहीं, आरोपी मैनेजर दिलीप ठाकुर नामली में एक इंस्टाग्राम पेज भी चलाता है। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे इस खेल में कौन-कौन लोग ग्राहक के तौर पर आते थे, पुलिस इसका डाटा भी जुटा रही है।